LPG Gas Connection KYC Online: घर बैठे करें एलपीजी गैस कनेक्शन का केवाईसी बिल्कुल फ्री में।

LPG Gas Connection kyc online: यदि आपके पास भी भारत, इंडियन, एचपी का Gas Connection है तो आपको अपने गैस कनेक्शन का  E-KYC करवाना जरूरी है ताकि आपको गैस सिलेंडर लेने में कोई दिक्कत ना हो। यहां पर आप किस तरह घर बैठे अपने गैस कनेक्शन का E-KYC कर सकते हैं उसकी पूरी जानकारी दी गई है।

इस पोस्ट को पढ़कर आप घर बैठे अपने LPG Gas E KYC Online कर सकते हैं। 

LPG Gas Connection KYC Document

LPG Gas Connection KYC शुरू करने से पहले आपको इन डॉक्युमेंट अपने पास रख लेना चाहिए ताकि आपका Gas Connection KYC आसानी से हो सके।

  1. आपके AAdhaar Card में जो Mobile Number Link है वह मोबाइल आपके साथ रखना चाहिए।
  2. LPG Cylinder की पासबुक अपने साथ रख लेनी चाहिए।
  3. अपना आधार कार्ड आपके साथ रख लेना चाहिए।

LPC Gas KYC Online – Overview

PostLPG Gas Connection KYC online: घर बैठे करें एलपीजी गैस कनेक्शन का केवाईसी बिल्कुल फ्री में।
LPG Cylinder E KYC BenefitIndian Citizen
Is E KYC Update For All Connection Holders ?Yes
Official WebsiteWeb site
Our Other PostAadhar Card Address Change Documents

KYC करने के लिए आपको दो एप्लीकेशन की जरूरत पड़ेगी। एक एजेंसी की एप्लीकेशन और दूसरी Aadhaar FaceRD App आपको जरूरत पड़ेगी। यह दो एप्लीकेशन आपको प्ले स्टोर पर या फिर Ujjwala Yojana की जो वेबसाइट है उसे पर से भी आपको मिल जाएगी और हमने इस पोस्ट में लिंक द्वारा भी उसे बताया गया है।

LPG Gas Connection KYC Application

एप्लीकेशन को इंस्टॉल करने के बाद आपको ओपन करना है और आपके आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर से लॉगिन कर लेना है। यह नंबर आपके LPG Gas Connection से जुड़ा हुआ होना चाहिए। ताकि आपकी पूरी जानकारी एप्लीकेशन में दिखाई दे।

यदि आपका Mobile Gas Connection से जुड़ा हुआ नहीं है तो आपकी इनफॉरमेशन दिखाई नहीं देगी। 

एप्लीकेशन ओपन करने के बाद आपको LPG Gas KYC वाले ऑप्शन पर जाना है। यहां पर अलग-अलग कंपनी के लोगों आपको दिखाई देगा जिसमें से आपको अपनी Gas Company का चयन कर लेना है। 

 Gas E KYC ऑप्शन का चयन करें।

अपना Aadhaar Number दाखिल करें।

आपका Aadhaar Register Mobile Number है उस पर एक ओटीपी आएगा उसे दाखिल करें।

ओटीपी दाखिल करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।

सबमिट करने से Aadhaar FaceRD वाली ऐप ओपन होगी उसमें अपना चेहरा दिखाएं।

चेहरा  दिखते ही आपको रेड और ग्रीन लाइट दिखाई देगी। अपने चेहरे को ग्रीन लाइट पर रखें ताकि अपना केवाईसी हो सके। 

आपका चेहरा कैप्चर होते ही सक्सेसफुल का मैसेज दिखाई देगा।

यहां पर आपको अपनी पूरी डिटेल जो Aadhaar Card में है वह दिखाई देगी। अपनी डिटेल अच्छी तरह से चेक करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।

यहां पर आपका केवाईसी पूरी तरह से कंप्लीट हो गया है।

आप इस तरह घर बैठे अपना LPG Gas KYC खुद कर सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ अपना Gas Document साथ में रखना है और दो एप्लीकेशन को इंस्टॉल कर लेना है। और जो आपके Aadhar Card में रजिस्टर है वह Mobile Number आपको अपने साथ रखना है। इस तरह आप घर बैठे आसानी से अपना Gas का KYC कर सकते हैं।

Leave a Comment