Aadhaar card New Update :- आधार कार्ड में कुछ भी चेंज करवाना होता तो आपको आधार सेंटर जाना पड़ता था. लेकिन, अब UIDAI द्वारा एक नई ऐप लॉन्च कर दी गई है जिसमें आप आधार कार्ड सेंटर गए बिना घर बैठे नाम, बर्थडे, एड्रेस आदि चेंज कर सकते हैं.
UIDAI द्वारा पहले Maadhaar नाम की ऐप लॉन्च की गई थी जिसमें आप अपने नाम, बर्थ डेट, एड्रेस, जेंडर आदि अपडेट कर सकते थे. वैसे ही अब नई Aadhaar एप लांच कर दी गई है. जिसमें आप फेस ऑथेंटिकेशन से डेमोग्राफिक अपडेट घर बैठ कर सकते हैं.
आधार कार्ड में घर बैठे अपडेट करने के लिए सबसे पहले आपको प्ले स्टोर से Aadhar नाम की ऐप डाउनलोड कर ले और इंस्टॉल कर ले.
इंस्टॉल करने के बाद आपको ओपन करनी है जिसमें आपका आधार नंबर दाखिल करना होगा.
आधार नंबर डालने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करना है, क्लिक करते ही आप ऑटो रीडायरेक्ट हो जाएंगे और आपके मोबाइल में से एक मैसेज यूआइडीएआइ में भेज दिया जाएगा. वह मैसेज आपके आधार रजिस्टर मोबाइल नंबर से ही होगा. मैसेज यूआइडीएआइ में पहुंचने के बाद आपका वेरिफिकेशन हो जाएगा.
उसके बाद अब फेस ऑथेंटिकेशन वाला ऑप्शन आपको दिखाई देगा. जिसमें आपका फेस कैमरे के सामने लाना है और उसका ऑथेंटिकेशन करना है. फेस ऑथेंटिकेशन होते ही आपकी एप्लीकेशन ओपन हो जाएगी.
अब यहां पर आप अपना नाम, बर्थ डेट, एड्रेस, जेंडर, आधार नंबर और एक QR कोड भी दिखाई देगा. इस QR कोड द्वारा आप अपने आधार कार्ड का ऑथेंटिकेशन कर सकते हैं, या अन्य एजेंसी QR Code का उपयोग करके आपका ऑथेंटिकेशन कर सकते हैं.
आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपडेट करना जरूरी है ?
जिसका भी आधार कार्ड 10 साल पुराना है उन सभी को अपने आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपडेट करना कंपलसरी है. या फिर जब भी आधार कार्ड बनवाया है उसे समय आपका आधार कार्ड में वैलिड डॉक्युमेंट अपलोड नहीं किया गया है तो भी आपको अपने आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपडेट करना जरूरी है. वरना आपका आधार कार्ड कभी भी बंद हो सकता है.
| Post | अब घर बैठ कर पाएंगे नाम, एड्रेस, बर्थ डेट का अपडेट. आधार कार्ड में आया नया अपडेट. Aadhaar card New Update |
| Pan card Benefit | Indian Citizen |
| Year | 2025 |
| Official Website | Web site |
| Our Other Post | Aadhar Card Address Change Documents |
आधार कार्ड में कौन-कौन से डॉक्यूमेंट अपडेट कर सकते हैं ?
आधार कार्ड में वोटर कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, गवर्नमेंट आईडी कार्ड, एससी, एसटी, ओबीसी, कास्ट सर्टिफिकेट, स्कूल आईडी कार्ड, इत्यादि डॉक्यूमेंट आधार कार्ड में अपडेट कर सकते हैं. आधार कार्ड में अपडेट करने के लिए वैलिड प्रूफ होना अति आवश्यक है इसीलिए गवर्नमेंट द्वारा जारी किए डॉक्यूमेंट में से कोई भी आप अपडेट कर सकते हैं.
क्या बच्चों में डॉक्यूमेंट अपडेट करो ना जरूरी है ?
जी नहीं, जिसका आधार कार्ड अभी-अभी बने हैं उसे बच्चों के आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपडेट करना जरूरी नहीं है, जिसका आधार कार्ड 10 साल या 10 साल से ज्यादा पुराना है उसे आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपडेट करना जरूरी है.
आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपडेट करना कब तक फ्री है ?
सरकार द्वारा अभी आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपडेट करने के लिए कोई चार्ज नहीं है. यानी कि अब 14 जून 2026 तक फ्री में डॉक्यूमेंट अपडेट कर सकते हैं. उसके बाद UIDAI द्वारा चार्ज लागू कर दिया जाएगा. इसलिए जितना हो सके उतना जल्दी आप आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपडेट कर लीजिए, वरना आपको चार्ज चुकाना पड़ सकता है.
क्या, आधार कार्ड में बायोमैट्रिक अपडेट फ्री में होता है ?
हां आधार कार्ड में बायोमैट्रिक अपडेट फ्री में होता है जिस बच्चों की उम्र 5 और 15 साल है उसका आधार कार्ड अपडेट फ्री में होता है. यदि आपका बच्चा 5 साल या 15 साल का है तो आप अपने बच्चों का आधार कार्ड फ्री में अपडेट करवा सकते हैं. सिर्फ इन 2 सालों के बच्चों के लिए UIDAI द्वारा अपडेट फ्री में रखा गया है

1 thought on “अब घर बैठे कर पाएंगे नाम, एड्रेस, बर्थ डेट का अपडेट. आधार कार्ड में आया नया अपडेट. Aadhaar card New Update.”
Comments are closed.